Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ : भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, बारिश में धुला तीसरा वनडे मैच

IND vs NZ : भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, बारिश में धुला तीसरा वनडे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 3rd ODI Live : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच बारिश में धुल गया। इस मैच में खराब मौसम के चलते ढाई घंटे देर से टॉस हुआ और भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। लेकिन, टॉस के बाद दोबारा बारिश शुरू हो गयी। जिसके बाद मैच शुरू नहीं हो पाया और आखिरकार बिना गेंद फेंके मैच को रद्द करना पड़ा। इसके साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

पढ़ें :- IND vs NZ 3rd ODI Live : टॉस के बाद बारिश ने फिर डाला खलल, भारत ने चुनी है गेंदबाजी, सीरीज जीतने पर होगी नजर

पांच वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती तीनों मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं। ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में भारत ने 5 विकेट से जीता था। जिसमें दूसरी पारी घटाकर 32 ओवर की गई थी और भारत को DLS लक्ष्य 143 मिला था। वहीं, वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे मैच में भारत 4 रन से जीता (DLS नियम) था। यह मैच बेहद दिलचस्प मोड़ पर था, लेकिन बारिश ने आकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। अब तीसरा मैच पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया है। सीरीज का चौथा वनडे शुक्रवार को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेला जाना है, जहां फैंस एक अच्छे दिन की उम्मीद करेंगे। ताकि वह बिना रुकावट के एक अच्छे मुकाबले का लुत्फ उठा सकें।

Advertisement