Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ LIVE : न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें- प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ LIVE : न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें- प्लेइंग इलेवन

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 3rd T20I Toss : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंग्टन में खेला जाना है। यह सीरीज डिसाइडर मैच साबित हो सकता है, क्योंकि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम टीम पहले दो मैच जीतकर 2-0 से बढ़त बना चुकी है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

पढ़ें :- IND vs NZ 3rd T20I : आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

वेलिंगटन स्थित हेनरी स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टी20 में मेजबान टीम ने तीन बदलाव किए हैं। मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ टीम से बाहर हैं। मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने अंदर आए हैं। जबकि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हमारे कई खिलाड़ी काफी समझदार हैं और वे समझते हैं कि उन्हें शुरुआती एकादश में क्यों नहीं रखा गया है। हमारी टीम वही है।

तीसरे टी20 में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
Advertisement