Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs PAK CT 2025: पाकिस्तान खेलेगा तीन वार्मअप मैच, पर भारत एक भी नहीं; जानिए क्या है BCCI का प्लान

IND vs PAK CT 2025: पाकिस्तान खेलेगा तीन वार्मअप मैच, पर भारत एक भी नहीं; जानिए क्या है BCCI का प्लान

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs PAK CT 2025: आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन, इससे पहले तैयारियों के मद्देनजर वार्मअप मैच 14 से 17 फरवरी के बीच खेले जाने हैं। इनमें पाकिस्तान सबसे ज्यादा तीन वार्मअप मैच खेलने वाला है। हालांकि, भारत समेत तीन टीमें वार्मअप मैचों में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

पढ़ें :- पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में फिर चैंपियन बनी टीम इंडिया

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में तीन वनडे मैचों की सीरीज खत्म हुई। जिसकी वजह से दोनों ही टीमों ने वार्मअप मैच न खेलने का फैसला किया है। भारतीय टीम को 15 फरवरी को दुबई पहुंचना है। माना जा रहा है कि एशियाई देशों में विकेट का खेल लगभग समान ही है, इसलिए दोनों देशों ने वार्मअप मैच न खेलने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय टीम दुबई के मैदान से अच्छी तरह परिचित है और उसने अभी तक सभी मैच जीते हैं। इसके अलावा, वार्मअप मैचों में खिलाड़ियों के चोटिल होने के खतरे के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे मैचों की सीरीज के कारण ऑस्ट्रेलिया भी वार्मअप मैच नहीं खेल रहा है।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वार्मअप मैच के लिए गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, नेशनल स्टेडियम, कराची और ICC क्रिकेट अकादमी, दुबई को चुना गया हैं। पाकिस्तान अकेली ऐसी टीम है जो तीन वार्मअप मैच खेलेगी। पीसीबी ने वार्मअप मैचों के लिए तीन अलग-अलग पाकिस्तान शाहीन टीमों की घोषणा की है। अफगानिस्तान दो वार्मअप मैच, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश एक-एक वार्मअप मैच खेलेंगे।

दुबई में भारत के वनडे रिकॉर्ड 

18 सितम्बर 2018: भारत बनाम हांगकांग- भारत 26 रन से जीता

पढ़ें :- क्रिस गेल का टी20 में 175 रनों का महारिकॉर्ड टूटा, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने ठोक दिये नाबाद 188 रन

19 सितम्बर 2018: भारत बनाम पाकिस्तान- भारत 8 विकेट से जीता

21 सितम्बर 2018: भारत बनाम बांग्लादेश- भारत 7 विकेट से जीता

23 सितम्बर 2018: भारत बनाम पाकिस्तान- भारत 9 विकेट से जीता

25 सितम्बर2018: भारत बनाम अफगानिस्तान- टाई

28 सितम्बर 2018: भारत बनाम बांग्लादेश- भारत 3 विकेट से जीता

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के ग्रुप स्टेज मैच

20 फरवरी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

23 फरवरी 2025: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

2 मार्च 2025: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Advertisement