IND vs PAK Playing XI: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ अच्छी शुरुआत करनी है। अब टीम अपना अगला मैच कल यानी 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। इस मैच को जीतकर भारत सेमी-फाइनल में पहुंचने की दावेदारी को मजबूत करना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मैच होने वाला है।
पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
दरअसल, पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, भारतीय टीम जिस तरह की फॉर्म में पाकिस्तान के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं रहने वाला है। इसके अलावा, भारतीय टीम मेजबान को धूल चटाने के लिए पूरा कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। ऐसे में पूरी संभावना है कि कप्तान रोहित शर्मा अगले मैच के लिए विनिंग प्लेइंग इलेवन में बदलाव करें। जिसमें दो खिलाड़ियों बेंच पर बैठना पड़ सकता है। यह बदलाव टीम के गेंदबाजी यूनिट में देखने को मिल सकता है।
पाकिस्तान के खिलाफ ये दो बदलाव संभव
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में जो दो बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, उनमें एक बदलाव अर्शदीप सिंह के रूप में हो सकता है। अर्शदीप को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड होने की वजह से उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ सकता है। दूसरा बदलाव मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हो सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव कुछ खास नहीं कर पाये थे। जिसके बाद उनकी जगह खतरे में नजर आ रही है।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर।