U19 Women Asia Cup 2024, India vs Pakistan: अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 में भारतीय टीम (Team India) ने पाकिस्तान को शानदार अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तानी महिला टीम (Pakistani Women’s Team) ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को सिर्फ 68 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारतीय टीम ने आसानी से चेज कर लिया। टीम इंडिया (Team India) की गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए सोनम यादव ने मैच में चार विकेट झटके हैं।
पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
सोनम यादव ने की बेहतरीन गेंदबाजी
भारत के लिए सोनम यादव ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 6 रन देकर 4 अहम विकेट हासिल किए। उनके आगे पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाज टिक नहीं पाईं और आउट हो गईं। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। सोनम के अलावा परुनिका सिसोदिया, वीजे जोसिता और मिताली विनोद ने एक-एक विकेट हासिल किया। इन सभी प्लेयर्स ने काफी किफायती गेंदबाजी की और पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजों को बड़े स्ट्रोक नहीं लगाने दिए।
For her economical match-winning spell of 4/6, Sonam Yadav becomes the Player of the Match
India register a 9-wicket win over Pakistan in the opening game of the #ACCWomensU19AsiaCup
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Scorecard
https://t.co/C67SN1rX8Q#TeamIndia | #ACC pic.twitter.com/eLSRoCfqeG — BCCI Women (@BCCIWomen) December 15, 2024
सिर्फ दो पाकिस्तानी बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाईं
पाकिस्तान के लिए कोमल खान ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। उनके अलावा टीम की कोई भी बल्लेबाज रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिकने के लिए तरसती रही। उनके अलावा सिर्फ फातिमा सना ही दोहरे अंक में पहुंच पाईं। फातिमा ने 11 रन बनाए और टीम सिर्फ 67 रन ही बना सकी।
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
#TeamIndia restrict Pakistan to 67/7 in their opening match of the #ACCWomensU19AsiaCup in Kuala Lumpur
An impressive bowling performance from Sonam Yadav
Over to our batters
Scorecard
https://t.co/C67SN1rX8Q#ACC pic.twitter.com/XwL9FQSXep — BCCI Women (@BCCIWomen) December 15, 2024
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
छोटे टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब त्रिशा गोगाडी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। उनके बाद कमलिनी और सानिका चलके ने बेहतरीन बैटिंग की। इन दोनों ही प्लेयर्स ने भारतीय महिला टीम को एक भी झटका नहीं लगने दिया। कमलिनी ने 44 रन और सानिका ने 19 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत दिला दी। कमलिनी ने छक्के जड़कर टीम को मैच में विजेता बनाया है।