India U19 vs South Africa U19, Semi-Final 1 : आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज पहला सेमी-फाइनल मैच, भारत और मेजबान साउथ अफ्रीका (India U19 vs South Africa U19) के बीच खेला जा रहा है। बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले जा रहे इस मैच के पहली पारी का खेल हो चुका है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए हैं। अब भारत को जीत के लिए 50 ओवर में 245 रन बनाने हैं।
पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान, जानें लिस्ट में हैं और कौन-कौन नाम?
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत U19 बनाम साउथ अफ्रीका U19, पहले सेमी फाइनल मैच में भारत के कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की ओर से लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर) ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। इसके अलावा रिचर्ड सेलेट्सवेन ने 64 रनों की अहम पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अर्धशतकीय पारी के बदौलत मेजबान टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना सकी। इस पारी में भारत की ओर से राज लिम्बनी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मुशीर खान को 2 विकेट, सौम्य पांडे और नमन तिवारी को एक-एक विकेट मिला।