Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA 2nd T20I : आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20आई; जानें- कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND vs SA 2nd T20I : आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20आई; जानें- कब और कहां देख पाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA 2nd T20I : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार तरीके से किया है। टीम ने शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में मेजबान को 61 रन रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज रविवार 10 नवंबर को गकेबेहरा में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम पिछली बार की हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी। आइये जानते हैं, भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20आई मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच कहां लाइव देख सकेंगे?

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20आई मैच कब खेला जाएगा? 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20आई मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20आई मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20आई मैच गकेबेहरा के सेंट जॉर्ज स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20आई मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20आई मैच भारतीय समयानुसार, 10 नवंबर को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरे टी20आई मैच किस टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे? 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरे टी20आई मैच को भारत में स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स टीवी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

टी20आई में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैचों का हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या रहा है?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 28 टी20आई मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से 16 जीतों के साथ भारत आगे है, जबकि साउथ अफ्रीका सिर्फ 11 मैच ही जीत पायी है। एक मैच बेनतीजा रहा।

Advertisement