Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA 2nd Test Live: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

IND vs SA 2nd Test Live: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA 2nd Test Live: आज से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं, भारतीय टीम दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। जिसमें शुभमन गिल की जगह साई सुदर्शन और अक्षर पटेल की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

गुवाहाटी टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज

इंडिया (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार
Advertisement