IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर दूसरा मैच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए महज 55 रन पर ढेर हो गयी। वहीं, भारतीय टीम पहली पारी में 153 रन बनाकर आल आउट हो गयी। भारतीय टीम पहली पारी में महज 98 रन की बढ़त ही बना पाई।
पढ़ें :- IND vs NZ LIVE : न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें- प्लेइंग इलेवन
बता दें कि, विराट कोहली और लोकेश राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बार राहुल आउट हुए और टीम इंडिया आगे कोई रन नहीं बना पाई। इसके बाद एक—एक कर टीम इंडिया के बल्लेबाजों का विकेट गिरता गया। कप्तान रोहित ने 39 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 36 रन का योगदान दिया और विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए।
इन तीनों के अलावा सिर्फ लोकेश राहुल ही अपना खाता खोल सके। उन्होंने आठ रन बनाए। यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार अपना खाता नहीं खोल पाए। हालांकि, मुकेश ने किसी गेंद का सामना नहीं किया।