IND vs SA T20 Series: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। टी20 का पहला मैच डरबन पर तो अगले तीन मुकाबले गेकेबरहा, सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए दोनों देशों के टीमों का ऐलान हो गया है।
पढ़ें :- वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, छठे विकेट के लिए हुई 401 रनों साझेदारी, टेस्ट रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नया कीर्तिमान
कब और कहां खेला जाएगा पहला मैच
. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार 8 नवंबर को खेला जाएगा।
. भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे मैच की शुरूआत होगी। वहीं, टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।
. पहले टी20 को भारतीय फैंस स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।
इस इस दिन होगा मैच
8 नवंबर: पहला टी20, डरबन में (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
10 नवंबर: दूसरा टी20, गेकेबरहा में (भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे)
13 नवंबर: तीसरा टी20, सेंचुरियन में (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
15 नवंबर: चौथा टी20, जोहान्सबर्ग में (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
पढ़ें :- आज टीम इंडिया खेलेगी दो करो या मरो के मुकाबले, वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल का टिकट और सीरीज दांव पर