Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA T20I : सूर्या की ‘टीम इंडिया’ पहुंची साउथ अफ्रीका; जानें- कब और कहां खेली जाएगी 4 टी20आई मैचों की सीरीज

IND vs SA T20I : सूर्या की ‘टीम इंडिया’ पहुंची साउथ अफ्रीका; जानें- कब और कहां खेली जाएगी 4 टी20आई मैचों की सीरीज

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA T20I Series Schedule, Venue, Live Streaming : न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी सरजमीं तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद भारतीय फैंस काफी निराश है, क्योंकि इस हार ने टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने पर संकट ला दिया है। अब टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 4-1 से जीतनी ही होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20आई सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है।

पढ़ें :- एनसीपी अजित पवार गुट ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा वित्त विभाग, क्या महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

दरअसल, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को 8 नवंबर से चार टी20आई मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम, साउथ अफ्रीका के डरबन पहुंच गयी है। सीरीज का पहला मैच यहीं खेला जाएगा। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और शुबमन गिल जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वे सभी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया जाने वाले हैं। इसके अलावा, टीम के कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण को साउथ अफ्रीका भेजा गया है। बता दें कि रोहित शर्मा के टी20आई से संन्यास के बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गयी है। उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैच टीम ने हारे हैं और एक मैच टाई रहा।

साउथ अफ्रीका बनाम भारत, टी20आई सीरीज के फुल शेड्यूल

पहला टी20आई : भारतीय समयानुसार,  8 नवंबर को रात 9 बजे 30 बजे से डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा

दूसरा टी20आई : भारतीय समयानुसार, 10 नवंबर को रात 9 बजे 30 बजे से गक़ेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा

तीसरा टी20आई : भारतीय समयानुसार, 13 नवंबर को रात 9 बजे 30 बजे से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

चौथा टी20आई : भारतीय समयानुसार, 15 नवंबर को सुबह 5:30 बजे से जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा

साउथ अफ्रीका बनाम भारत, टी20आई सीरीज का ब्रॉड कास्ट

साउथ अफ्रीका बनाम भारत, चार टी20आई मैचों की सीरीज को भारत में स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनल में देखा जा सकेगा। इसके अलावा, सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान ,यश दयाल।

पढ़ें :- लखनऊ : वकीलों के 200 से अधिक चैंबरों पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Advertisement