IND W vs SA W 1st T20I : आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस साल जून-जुलाई 2026 में आयोजित किया जाएगा। जिसकी मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी गयी है। इस टूर्नामेंट के लिए वनडे वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम अपनी तैयारी आज से शुरू करने जा रही है। दरअसल, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा आज से शुरू हो रहा है।
पढ़ें :- दारोगा लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी 15 जून से करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, 17 जून को रिजर्व तिथि रखी
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम को पांच टी20आई मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसका पहला मैच 17 अप्रैल को डरबन के किंग्समीड में खेला जाना है। इस सीरीज का समापन 27 अप्रैल को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले जाने वाले आखिरी मैच के साथ होगा। यह आने वाली सीरीज़ उस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए एक मंच साबित होगी, जो जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाला है। शुक्रवार को भारतीय महिला टीम इस मुकाबले में ज़बरदस्त लय के साथ उतर रही है। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में 2-1 से हराया है और सभी फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की महिला टीम न्यूज़ीलैंड के हाथों 4-1 से T20I सीरीज़ में मिली निराशाजनक हार के बाद वापसी करने की कोशिश करेगी। अपने घरेलू मैदान पर खेलने से उन्हें कुछ फ़ायदा मिल सकता है, लेकिन Marizanne Kapp और Dane van Niekerk जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी से कप्तान Laura Wolvaardt और Chloe Tryon तथा Nonkululeko Mlaba जैसी अहम खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव आएगा।
कब और कहां देख पाएंगे मैच
साउथ अफ्रीका विमेंस और इंडिया विमेंस टीमों के बीच पहला T20I मैच भारत में Star Sports Network पर लाइव दिखाया जाएगा। फैंस इस मैच को JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए भी देख सकते हैं; यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा।