IND VS SA Test Live Score : टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की आंधी में साउथ अफ्रीकी टीम (South African Team) तिनकों की तरह बिखर गई। टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाजों ने डेढ़ घंटे में 55 रनों पर समेट दिया है। आखिरी विकेट मुकेश कुमार के नाम रहा। मुकेश ने कगिसो रबाडा (5) को आखिरी विकेट के रूप में आउट किया है। मैच में मुकेश और बुमराह को 2-2 विकेट मिले। वहीं मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मैच में 9 ओवरों में 15 रन देकर 6 विकेट झटके हैं।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
Innings Break!
A stupendous outing for our bowlers in the first innings as South Africa are all out for 55 runs in the first session of the 2nd Test.
This is the lowest Test score by an opposition against India.
Scorecard – https://t.co/j9tTnGLuBP #SAvIND pic.twitter.com/86iHajl5Yu
पढ़ें :- Asian Para Games 2026 : भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
— BCCI (@BCCI) January 3, 2024
टेस्ट इतिहास में भारतीय टीम के खिलाफ अफ्रीकी टीम का किसी एक पारी में यह सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले साउथ अफ्रीकी टीम ने नवंबर 2015 में भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर बनाया था। तब नागपुर टेस्ट में अफ्रीकी टीम 79 रनों पर ढेर हो गई थी। केपटाउन में भारतीय टीम अब तक कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। कुल खेले गए 6 में से 4 टेस्ट यहां टीम इंडिया हारी है, वहीं दो अन्य टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में साल 2024 में पहला टेस्ट खेलने उतर रही टीम इंडिया के पास ये रिकॉर्ड बदलने का मौका होगा।