Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार किसी टीम को इतने कम टोटल पर किया ढेर

केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार किसी टीम को इतने कम टोटल पर किया ढेर

By santosh singh 
Updated Date

केपटाउन। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को महज 3 दिन में बुरी हार झेलनी पड़ी थी, अब उसी टीम ने केपटाउन खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दमदार वापसी की है। केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इतना कमाल प्रदर्शन किया कि दुनिया देखती रह गई। दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में सिर्फ 55 रनों पर ऑल आउट हो गई। आपको बता दें ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत का किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने पहली बार किसी टीम को इतने कम टोटल पर ढेर किया है। इससे पहले 2021 में भारतीय टीम ने वानखेड़े में न्यूजीलैंड को 61 रनों पर ऑल आउट किया था, लेकिन अब ये अनचाहा रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज हो गया है। बता दें साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज केपटाउन में लंच तक भी नहीं टिक पाए. टीम 23.2 ओवर ही क्रीज पर खड़ी हो पाई।

सिराज की आंधी में उड़ीअफ्रीकी टीम

पूरी साउथ अफ्रीकी टीम को मोहम्मद सिराज ने अपनी स्विंग और पेस के दम पर ढेर कर दिया। दाएं हाथ के इस पेसर ने ऊपर के 6 में से 5 बल्लेबाजों को अकेले ही ढेर कर दिया। सिराज ने सिर्फ 9 रन पर ही अपना फाइव विकेट हॉल पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने वेरेने को भी आउट कर अपने टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन हासिल कर लिया। सिराज ने सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट लिए। सिराज के अलावा बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं।

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
Advertisement