Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA Final: आज अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत, जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs SA Final: आज अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत, जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs South Africa Under-19 Womens T20 World Cup Final: मलेशिया में खेले जा रहे अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया। आज रविवार 2 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मैच कुआलालंपुर में खेला जाएगा। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया विमेंस का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से होने वाला है। आइये जानते हैं कि इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच को लाइव कैसे देख पाएंगे।

पढ़ें :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं

इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच रविवार 2 फरवरी 2025 को खेला जाएगा।

इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच कहां खेला जाएगा? 

इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा।

पढ़ें :- PoK की युवती को भारतीय सेना ने LoC के पास पकड़ा, राजौरी ज़िले में घुसपैठ की कर रही थी कोशिश

इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच भारतीय समयानुसार, रविवार दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।

इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच को टीवी पर कहां लाइव देख पाएंगे?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के प्रसारण अधिकार हैं। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 (HD+SD) और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) केवल सेमीफाइनल और फाइनल का प्रसारण करेगा, अगर भारत क्वालीफाई करता है।

इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर

जियोस्टार आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा।

Advertisement