Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SL 1st ODI: आज भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाएगा पहला वनडे; जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs SL 1st ODI: आज भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाएगा पहला वनडे; जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SL 1st ODI: टी20 सीरीज में 3-0 से श्रीलंका को धूल चटाने के बाद अब भारतीय टीम आज 2 अगस्त से वनडे सीरीज का अभियान शुरू करेगी। श्रीलंका के खिलाफ तीनों मैचों की वनडे सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे, जबकि विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आइये, जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे, मैच कब और कहां खेला जाएगा? और इस मैच को लाइव कैसे देख पाएंगे?

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे मैच कितने बजे से शुरू होगा?

भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे मैच शुक्रवार 2 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे से देखा जा सकेगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

भारत बनाम श्रीलंका, पहले वनडे मैच को टीवी पर कहां देखा जा सकेगा?

भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज के सभी मैचों के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में लाइव टेलीकास्ट राइट्स हैं। Sony TEN 5 पर अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मैचों का लाइव टेलीकास्ट होगा। Sony TEN 3 पर हिंदी कमेंट्री के साथ मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा।

भारत बनाम श्रीलंका, पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगा?

Sony LIV एप पर भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

वनडे में भारत और श्रीलंका का हेड टू हेड रिकॉर्ड

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

दोनों टीमें अब तक 168 वनडे मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिनमें 99 मैच भारत के नाम रहे हैं, जबकि श्रीलंका ने 57 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा और 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया।

Advertisement