Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SL 2nd T20I: आज सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी की ‘सूर्या’ की सेना; जानिए कब-कहां देख पाएंगे दूसरा मैच

IND vs SL 2nd T20I: आज सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी की ‘सूर्या’ की सेना; जानिए कब-कहां देख पाएंगे दूसरा मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SL 2nd T20I: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज का धमाकेदार आगाज किया है। शनिवार को खेले गए पहले मैच में युवाओं से भरी भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 43 रनों से धूल चटाई है। वहीं, सीरीज का दूसरा मैच आज रविवार को खेला जाना है, जिसमें जीत हासिल कर भारत सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना चाहेगा। आइये जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20आई मैच कब और कहां खेला जाएगा? और मैच को लाइव कहां देख पाएंगे?

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

IND vs SL दूसरा टी20आई मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20आई मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SL दूसरा टी20आई मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20आई मैच रविवार 28 जुलाई शाम 7 बजे (IST) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

IND vs SL दूसरा टी20आई मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे?

भारत बनाम श्रीलंका टी20आई मैचों के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में लाइव टेलीकास्ट राइट्स हैं। Sony TEN 5 का अंग्रेजी कमेंट्री के साथ लाइव टेलीकास्ट होगा। Sony TEN 3 हिंदी कमेंट्री के साथ भारत बनाम श्रीलंका मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा।

IND vs SL पहले टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

Sony LIV एप पर भारत बनाम श्रीलंका मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

श्रीलंका के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह , खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

Advertisement