IND vs SL 3rd T20I: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने के बाद आज मंगलवार को भारतीय टीम की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। दूसरी तरफ, मेजबान श्रीलंका आखिरी मैच अपनी लाज बचाने के लिए खेलेगी। हालांकि, दोनों मैचों में भारतीय टीम का जैसा प्रदर्शन रहा है, उसको देखते हुए श्रीलंका के लिए आखिरी मैच जीतना इतना आसान नहीं होने वाला है। आइये जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20आई मैच कब और कहां खेला जाएगा? और मैच को लाइव कहां देख पाएंगे?
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
IND vs SL तीसरा टी20आई मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20आई मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs SL तीसरा टी20आई मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20आई मैच मंगलवार 30 जुलाई शाम 7 बजे (IST) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
IND vs SL तीसरा टी20आई मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे?
भारत बनाम श्रीलंका टी20आई मैचों के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में लाइव टेलीकास्ट राइट्स हैं। Sony TEN 5 का अंग्रेजी कमेंट्री के साथ लाइव टेलीकास्ट होगा। Sony TEN 3 हिंदी कमेंट्री के साथ भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी20आई मैच का लाइव टेलीकास्ट करेगा।
IND vs SL तीसरे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
Sony LIV एप पर भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
श्रीलंका के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह , खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।