IND vs SL ODI: श्रीलंका के खिलाफ टी20आई सीरीज को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया है। जिसके बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे अभियान की शुरुआत करने वाली है। श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज टीम 2 अगस्त खेलने वाली है। इस सीरीज में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी होने वाली है। आइये इंडिया बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज के स्क्वाड, शेड्यूल और ब्रॉडकास्ट से जुड़ी जानकारियों पर एक नजर डाल लेते हैं।
पढ़ें :- UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला
इंडिया बनाम श्रीलंका, वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
इंडियन स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा
श्रीलंका स्क्वाड: चरित असलांका- कप्तान, पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुष्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो
इंडिया बनाम श्रीलंका, वनडे सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे?
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
इंडिया और श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसमें पहला मैच 2 अगस्त को, दूसरा मैच 4 अगस्त को और तीसरा मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। भारत में इन मैचों को दोपहर 2.30 बजे से देखा जा सकेगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
इंडिया बनाम श्रीलंका, वनडे सीरीज के मैचों को टीवी पर कहां देखा जा सकेगा?
इंडिया बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज के मैचों के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में लाइव टेलीकास्ट राइट्स हैं। Sony TEN 5 पर अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मैचों का लाइव टेलीकास्ट होगा। Sony TEN 3 पर हिंदी कमेंट्री के साथ मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा। इसके अलावा, Sony LIV एप पर भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।