IND vs SL ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम 28 जुलाई से श्रीलंका दौरे का आगाज करेगी। इस दौरे पर टीम को श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम की कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी जा सकती है। इससे पहले टी20आई सीरीज में टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभालते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के टी20आई से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका देने की सोच रही है। हालांकि, अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रविन्द्र जड़ेजा टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन शानदार रहा है और रोहित शर्मा के टी20आई से संन्यास लेने के बाद उन्हें कप्तान बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा था। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20आई सीरीज में आराम के बाद पांड्या श्रीलंका दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल वनडे टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।