Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SL U19 Womens T20 World Cup: आज इंडिया विमेंस की श्रीलंका से होगी भिड़ंत; अजेय रहकर सुपर-6 में पहुंचना चाहेगी टीम

IND vs SL U19 Womens T20 World Cup: आज इंडिया विमेंस की श्रीलंका से होगी भिड़ंत; अजेय रहकर सुपर-6 में पहुंचना चाहेगी टीम

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SL U19 Womens T20 World Cup: मलेशिया में खेले जा रहे अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है। टीम ने अपने पिछले दो मैचों में एकतरफा जीत हासिल की है। इसी कड़ी में निकी प्रसाद की अगुवाई टीम इंडिया की आज 23 जनवरी को श्रीलंका की टीम से भिड़ंत होने वाली है। इंडिया और श्रीलंका ने अपने शुरुआती अपने शुरुआती दो मैच जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश इस मैच में जीत के साथ सुपर-6 में पहुंचने की होगी। आइये जानते हैं कि इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच कब और कहां खेला जाएगा और मैच को लाइव कैसे देख पाएंगे-

पढ़ें :- राहुल गांधी दिल्ली के व्यापारियों से बोले- मोदी जी से कहिए सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में देश में रुक जाएगा आंदोलन

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच कब खेला जाएगा? 

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 मैच गुरुवार 23 जनवरी 2025 को खेला जाएगा।

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच कहां खेला जाएगा? 

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा।

पढ़ें :- लखनऊ में दिनदहाड़े RSS नेता समेत परिवार के 3 लोगों की हत्या, गाड़ी पार्किंग के विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच कब शुरू होगा? 

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 मैच गुरुवार 23 जनवरी 2025 को दोपहर 12.00 बजे IST से शुरू होगा।

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच को टीवी पर कहां देख पाएंगे? 

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के प्रसारण अधिकार हैं। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 (HD+SD) और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) केवल सेमीफाइनल और फाइनल का प्रसारण करेगा, अगर भारत क्वालीफाई करता है।

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

पढ़ें :- दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में 20 साल बाद होगा छात्र संघ चुनाव, छात्रों के आगे झुका प्रशासन, मानीं ये तीन मांगें

जियोस्टार आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा।

Advertisement