IND vs USA Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच आज बुधवार को भारत और यूएसए (United States vs India) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें ने अपने शुरुआती दो मैच जीतकर आयी हैं, ऐसे में आज जीत दर्ज करने वाली टीम टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज में पहुंच जाएगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम यूएसए मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच को लाइव कहां देख पाएंगे?
पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज
IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप मैच कब खेला जाएगा?
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच बुधवार 12 जून 2024 को भारतीय समयानुसार, रात 8.00 बजे (स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
पढ़ें :- यूपी की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सात महीने में बढ़े 19 लाख नए वोटर, वोटर लिस्ट का प्रकाशन 4 जनवरी को
IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।