Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI 2nd ODI: आज सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs WI 2nd ODI: आज सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

INDW vs WIW 2nd ODI Date, Time and Live streaming: आज इंडिया विमेंस और वेस्ट इंडीज विमेंस के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। इस सीरीज में इंडिया विमेंस 1-0 से आगे है, टीम ने रविवार को खेले गए पहले मैच में वेस्ट इंडीज विमेंस को 211 रन के बड़े अंतर से हराया था। अब मेजबान टीम के पास दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने का मौका है। वहीं, वेस्ट इंडीज विमेंस के लिए दूसरे मैच में सीरीज को 1-1 से बराबर करने का मौका होगा। आइये, जानते हैं इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? और मैच को कैसे लाइव देख पाएंगे-

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा वनडे मैच मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को खेला जाएगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा वनडे मैच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा वनडे मैच भारतीय समय अनुसार, मंगलवार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरे वनडे मैच को टीवी पर कहां देख सकेंगे?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरे वनडे मैच को स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

वेस्ट इंडीज विमेंस के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया विमेंस के स्क्वाड किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

वेस्ट इंडीज विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए इंडिया विमेंस स्क्वाड में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, मिन्नू मणि, तेजल हसब्निस और तनुजा कांवर शामिल हैं।

इंडिया विमेंस के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज विमेंस के स्क्वाड किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

इंडिया विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज विमेंस स्क्वाड में हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), कियाना जोसेफ, रशदा विलियम्स, डींड्रा डॉटिन, आलिया एलेने, शबिका गजनबी, ज़ैदा जेम्स, अफ़ी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, शमिलिया कॉनेल, चिनेले हेनरी, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर और नेरिसा क्राफ्टन शामिल हैं।

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
Advertisement