Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI Final T20I : आज टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs WI Final T20I : आज टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs WI Final T20I : आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है। यह सीरीज का निर्णायक मैच होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें सीरीज में 2-2 से बराबरी पर हैं। अब तक खेले गए चार मैचों में बल्लेबाजों का बोल-बाला रहा है, जबकि गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई है। ऐसे में फाइनल मैच में जीत काफी हद तक गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। वहीं, भारतीय टीम ने इस अहम मैच के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को स्क्वाड में शामिल किया है। उनके आने से गेंदबाजी क्रम को मजबूत मिलने वाली है। आइये जानते हैं कि भारत बनाम वेस्टइंडीज, पांचवां टी20 कब और कहां खेला जाएगा, और फैंस इस मैच कैसे लाइव देख सकेंगे-

पढ़ें :- IND vs WI 4th T20I : आज सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज का 5वां T20I मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां T20I मैच शनिवार (17 अक्टूबर) को खेला जाएगा। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज का 5वां T20I मैच कहाँ खेला जाएगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज का 5वां T20I मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20

फैंस टीवी पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का 5वां T20I मैच कहाँ देख सकते हैं?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वें T20I मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के 5वें T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वें T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- IND vs WI 1st T20I : आज सीरीज के पहले टी20 में भारत और वेस्टइंडीज की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement