Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI U19 T20 World Cup: आज टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया विमेंस की वेस्टइंडीज विमेंस से होगी भिड़ंत; जानें- कब, कहां देख पाएंगे मैच

IND vs WI U19 T20 World Cup: आज टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया विमेंस की वेस्टइंडीज विमेंस से होगी भिड़ंत; जानें- कब, कहां देख पाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

U19 Women’s T20 World Cup: मलेशिया में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में आज यानी 19 जनवरी से इंडिया विमेंस अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम का अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज विमेंस की टीम से सामना होने वाला है। इंडिया विमेंस गतविजेता के रूप में इस एडिशन में खिताब बचाने उतरेगी। आइये, जानते हैं कि आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में इंडिया विमेंस बनाम वेस्टइंडीज विमेंस मैच कब और कहां खेला जाएगा और मैच को कैसे लाइव देख पाएंगे-

पढ़ें :- दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में 20 साल बाद होगा छात्र संघ चुनाव, छात्रों के आगे झुका प्रशासन, मानीं ये तीन मांगें

इंडिया विमेंस बनाम वेस्टइंडीज विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच कब खेला जाएगा? 

इंडिया विमेंस बनाम वेस्टइंडीज विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 मैच रविवार 19 जनवरी 2025 को खेला जाएगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्टइंडीज विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच कहां खेला जाएगा? 

इंडिया विमेंस बनाम वेस्टइंडीज विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा।

पढ़ें :- सैटेलाइट तस्वीरों में बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात अर्नब का खतरनाक रूप दिखा,मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

इंडिया विमेंस बनाम वेस्टइंडीज विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच कब शुरू होगा? 

इंडिया विमेंस बनाम वेस्टइंडीज विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 मैच रविवार 19 जनवरी 2025 को दोपहर 12.00 बजे IST से शुरू होगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्टइंडीज विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच को टीवी पर कहां देख पाएंगे? 

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के प्रसारण अधिकार हैं। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 (HD+SD) और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) केवल सेमीफाइनल और फाइनल का प्रसारण करेगा, अगर भारत क्वालीफाई करता है।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्टइंडीज विमेंस, आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

पढ़ें :- खड़गे बोले- ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में शिकायत दर्ज; अमित शाह से सम्राट चौधरी तक ने घेरा

जियोस्टार आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा।

Advertisement