Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI : क्या विराट कोहली के बल्ले से आएगा एक और शतक? गुवाहाटी में उनके रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे दंग

IND vs WI : क्या विराट कोहली के बल्ले से आएगा एक और शतक? गुवाहाटी में उनके रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे दंग

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli’s ODI record in Guwahati : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को गुवाहाटी में खेला जाना है। इस मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त चाहेगी। जबकि वेस्ट इंडीज के लिए करो या मरो का मैच होने वाला है। लेकिन, उनके लिए सबसे बड़ी टेंशन भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जो इस समय बेहद शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही गुवाहाटी में कोहली का दमदार रिकॉर्ड मेहमान टीम के खेमे में बेचैनी को और बढ़ा सकता है।

पढ़ें :- IND vs WI Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, इस युवा खिलाड़ी का वनडे में डेब्यू

दरअसल, गुवाहाटी में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और विरोधी टीमों के गेंदबाज खुद को असहाय महसूस करते हैं। यहां पर कोहली ने अब तक तीन वनडे मैच खेले हैं और तीनों में उनके बल्ले से शतक आया है। गुवाहटी के नेहरू स्टेडियम में 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने पहला शतक जड़ा था। भारत की पहली बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 104 गेंदों पर 105 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दो मैच खेले हैं। इस मैदान पर उन्होंने अपना पहला शतक 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था, जब उन्होंने 107 गेंदों पर 140 रन बनाकर भारत को 323 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी।

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कोहली का दूसरा शतक 2023 में श्रीलंका के खिलाफ आया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 87 गेंदों पर 113 रन बनाए और ‘मेन इन ब्लू’ को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया था। कुल मिलाकर गुवाहाटी में पूर्व कप्तान ने 3 पारियों में औसत 119.33 और शतक 3 की मदद से रन 358 बनाए हैं। वहीं, सिर्फ बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने दो वनडे पारियों में औसत 126.50 और दो शतक की मदद से रन 253 बनाए हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में फैंस विराट कोहली से एक और शतक की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement