Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ZIM 1st T20I : आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs ZIM 1st T20I : आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND-W vs ZIM-W 1st T20I : आज भारतीय महिला क्रिकेट के लिए नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें हरमनप्रीत कौर के इस्तीफे के बाद नई पूर्णकालिक कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम अपना पहला मैच खेलेगी। जबकि शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत और जिम्बाबे की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार शाम रायपुर में खेला जाना है। आइये जानते हैं कि भारत महिला बनाम जिम्बाब्वे महिला, पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच को कैसे लाइव देख सकेंगे-

पढ़ें :- हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया के सभी फॉर्मेट की कप्तानी, स्मृति मंधाना को मिल सकती है कमान

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला पहला T20I मैच कब खेला जाएगा?

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला के बीच पहला T20I मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार (IST) शाम 07:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 06:30 बजे होगा।

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला पहला T20I मैच कहाँ खेला जाएगा?

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला पहला T20I मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला पहला T20I मैच फैंस टीवी पर यह मैच कहाँ देख सकते हैं?

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला के पहले T20I मैच का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकेगा।

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला के पहले T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ होगी?

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला के पहले T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement