Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ZIM 1st T20I: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND vs ZIM 1st T20I: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs Zimbabwe 1st T20I Live Streaming: आज 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुबमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे, जबकि मेजबान टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।

पढ़ें :- महिला सशक्तीकरण की दिशा में यूपी सरकार का बड़ा कदम: एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपये देने की तैयारी

दरअसल, सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में शुबमन गिल की कप्तानी युवा टीम के सामने जिम्बाब्वे की अनुभव वाली टीम होगी। ऐसे में गिल की कप्तानी के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों की भी अग्निपरीक्षा होगी। इस सीरीज में रियान पराग, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, तुषार देशपांडे और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका भी होगा। आइये जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच शनिवार को खेले जाने वाले मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों के बारे में…

IND vs ZIM पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

IND vs ZIM पहला टी20 मैच कब शुरू होगा? 

पढ़ें :- सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी OPD शुरू, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और स्ट्रोक मरीजों का लोहिया के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज : ब्रजेश पाठक

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार, शनिवार 6 जुलाई शाम 4.30 से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 4.00 बजे टॉस होगा।

IND vs ZIM पहला टी20 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) करेगा। दर्शक मैच को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे।

IND vs ZIM पहला टी20 मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट बच्चों के अपहरण और गुमशुदगी पर गंभीर, केंद्र-राज्य सरकारों से मांगा जवाब

IND vs ZIM के बीच टी20 मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और जिम्बाब्वे का अब तक 8 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें भारत 6 जीतों के साथ आगे है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल 2 मैच जीत पायी है।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच- शनिवार 6 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)

दूसरा टी20 मैच – रविवार 7 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)

तीसरा टी20 मैच – बुधवार 10 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)

पढ़ें :- IND vs PAK : टीम इंडिया ने पाकिस्तान की कर दी बुरी हालत, जूनियर हॉकी एशिया कप में 19-0 से रौंदा

चौथा टी20 मैच – शनिवार 13 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)

पांचवां टी20 मैच – रविवार 14 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)

Advertisement