India vs Zimbabwe, 4th T20I Toss: आज शनिवार 13 जुलाई को भारत (India) और जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है, भारतीय कप्तान शुबमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 से खेला जाएगा।
पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा
जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत की ओर से तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) ने डेब्यू किया है। टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुबमन गिल ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. ताज़ा विकेट जैसा लग रहा है. उम्मीद है कि इसमें तेज गेंदबाजों के लिए कुछ होगा। डेथ बॉलिंग वह जगह है जहां हम सुधार कर सकते हैं। हम (पिछले मैच में) थोड़े आत्मसंतुष्ट हो गए थे। आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे डेब्यू कर रहे हैं।’
Tushar Deshpande is all set to make his international Debut!
He receives the cap
in presence of his wife Go well!
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Follow The Match
https://t.co/AaZlvFY7x7#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/kRtjgxmOJ0 — BCCI (@BCCI) July 13, 2024
चौथे टी20 मैच की प्लेइंग प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद।
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, फ़राज़ अकरम, क्लाइव मदांडे (डब्ल्यू), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चतारा।