India vs Zimbabwe 5th T20I Toss: आज रविवार 14 जुलाई को भारत (India) और जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 से खेला जाएगा।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान शुबमन गिल ने दो बदलाव किए हैं। टॉस के बाद भारतीय कप्तान शुबमन गिल (Shubhman Gill) ने कहा, ‘हम वैसे भी पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। हमारे स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की है और तेज गेंदबाज किफायती रहे हैं। हमारे खिलाड़ी खेलने के लिए भूखे हैं। लगातार दो मैच खेलना आसान नहीं है। कुछ बदलाव हुआ है। मुकेश कुमार और रियान पराग की वापसी हुई है।’
टी20 मैच की प्लेइंग प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, संजू सैमसन (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, फ़राज़ अकरम, क्लाइव मदांडे (डब्ल्यू), ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।