Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND-W vs PAK-W T20 Live : एशिया कप में भारतीय महिला टीम को मिली पहली हार, पाकिस्तान ने 13 रनों से हराया

IND-W vs PAK-W T20 Live : एशिया कप में भारतीय महिला टीम को मिली पहली हार, पाकिस्तान ने 13 रनों से हराया

By संतोष सिंह 
Updated Date

IND-W vs PAK-W T20 Live : एशिया कप (Asia Cup) में भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Team) को पहली हार मिली है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने भारतीय महिला टीम Indian Women’s Team)  को 13 रन से हरा दिया है।

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 124 रनों पर ऑलआउट हो गई। एशिया कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की टी20 में यह पहली हार है।

वहीं, टी20 क्रिकेट में कुल तीसरी हार है। इससे पहले दोनों हार टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी। 2012 में श्रीलंका के गॉल और 2016 में दिल्ली में हार मिली थी। दोनों मुकाबलों में मिताली राज कप्तान थीं। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान से टी20 मैच हारी है।

Advertisement