Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घुसपैठियों के फर्जी वोटों के दलदल से बिहार में सत्ता तलाशने की जुगत में था इंडी ठगबंधन: केशव मौर्य

घुसपैठियों के फर्जी वोटों के दलदल से बिहार में सत्ता तलाशने की जुगत में था इंडी ठगबंधन: केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। संसद में मंगलवार इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इसको लेकर सवाल उठाया। साथ ही कहा, SIR (Special Intensive Revision) के नाम पर बिहार में वोट चोरी की जा रही है। अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर बड़ा पलटवार किया है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई का ‘राइट हैंड’ रंदीप मलिक पुलिस के रडार पर

केशव मौर्य ने कहा कि, विदेशी घुसपैठियों के फर्जी वोटों के दलदल से बिहार में सत्ता तलाशने की जुगत में था इंडी ठगबंधन। लेकिन चुनाव आयोग की पारदर्शी पहल ने उनके सपनों में ख़लल डाल दिया, इसलिए बिहार से लेकर दिल्ली तक यह ठगबंधन ‘चीखमचीख’ मचाए है।

पढ़ें :- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी बांटने में धांधली? बिना कॉलेज आए छात्राओं को नंबर देने से स्कूटी योजना पर बवाल

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव के शंखनाद होने वाला है। चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की शुरूआत कर दी। इसको लेकर विपक्षी दल के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं। मंगलवार को संसद में भी विपक्ष ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, राजद, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल के सांसद मौजूद थे। इससे पहले राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक हुई।

Advertisement