नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी इंडिया गठबंधन को लगातार बढ़े झटके लग रहे हैं। इंडिया गठबंधन से कई पार्टियों ने किनारा कर लिया है। पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी बड़ा कदम उठा सकती है। आम आदमी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस को ऑफर दे दिया है।
पढ़ें :- बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला, बोले- कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर हमले इतिहास रहा है, वह बार-बार संवैधानिक पद का करती है अपमान
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है, जबकि छह सीटों पर खुद चुनाव लड़ने की बात कही है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का पहले ही एलान कर दिया था। ऐसे में अब कहा जा रहा कि, आम आदमी पार्टी भी इंडिया गठबंधन से अलग हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हमने कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संदीप ने यह भी कहा कि इस प्रस्ताव पर अगर समय पर कांग्रेस का जवाब नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर देगी।