लखनऊ। महाराष्ट्र, झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन वाली महायुति को प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि महाविकास अघाड़ी को वहां पर झटका लगा है। वहीं, झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिला है। इन सबके बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
अखिलेश यादव ने कहा, प. बंगाल के विधानसभा उपचुनावों में सभी सीटों पर टीएमसी की अभूतपूर्व जीत ने साबित कर दिया है कि सुश्री ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा कोई भी ‘खेला’ नहीं कर पाई और अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
प. बंगाल के विधानसभा उपचुनावों में सभी सीटों पर टीएमसी की अभूतपूर्व जीत ने साबित कर दिया है कि सुश्री ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा कोई भी ‘खेला’ नहीं कर पाई और अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
उन सभी प्रदेशों के चुनाव व उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के दलों की ही जीत हुई है जहाँ…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 23, 2024
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
उन्होंने आगे कहा, उन सभी प्रदेशों के चुनाव व उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के दलों की ही जीत हुई है जहाँ भाजपा की सरकार नहीं थी और भाजपाई ‘घपला राजनीति’ के लिए कोई गुंजाइश नहीं थी। इसके अतिरिक्त जहाँ भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूरी तरह मुस्तैद रहे वहाँ भी भाजपाइयों की चाल बुरी तरह हारी है।
धांधली से चुनाव जीतनेवाले भाजपाई आज आँख मिलाकर नहीं देख पा रहे हैं, यही इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी जीत है। देश का मतदाता जानता है कि छल-कपट एक दिन हारता ही है, इसीलिए इस चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन और पीडीए समाज और भी अधिक सावधानी और निगरानी से आगे बढ़कर नकारात्मक लोगों को हराएगा, अपना भविष्य ख़ुद बनाएगा! आँकड़ों की जीत, विजय नहीं होती!