U19 Women T20 WC India Squad: आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन अगले साल मलेशिया में किया जाना है। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी 2025 से 2 फरवरी 2025 तक खेला जाएगा। वहीं, भारत ने अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा, तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय प्लेयर के रूप में मौका मिला है।
पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी
अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान निकी प्रसाद के हाथों में रहने वाली है। एशिया कप में अपनी घातक गेंदबाजी से प्रभावित करने वाली आयुषी शुक्ला को भी टीम में जगह मिली है। सनिका चाल्के को उपकप्तान के रूप में अहम जिम्मेदारी मिली है। टीम में विकेटकीपर बैटर कमलिनी और भाविका को भी जगह मिली है। आनंदिता किशोर, सोनम यादव और परुनिका सिसोदिया को भी टीम में शामिल किया गया है। स्टैंडबाय प्लेयर के रूप में नन्दना एस, इरा जे और अनादि टी मौका मिला है, जिन्हें किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की आपात स्थिति में बैकअप के रूप में रखा गया है।
अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड
निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी तृषा, जी कमलिनी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।
स्टैंडबाय प्लेयर्स : नन्दना एस, इरा जे, अनादि टी
पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव
अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 भारत के मैचों का शेड्यूल
पहला मैच: रविवार 19 जनवरी 2025 दोपहर 12 IST- भारत U19 बनाम वेस्टइंडीज U19 (मलेशिया)
दूसरा मैच: मंगलवार, 21 जनवरी, 2025 दोपहर 12 IST- भारत U19 बनाम मलेशिया U19 (मलेशिया)
तीसरा मैच: गुरुवार 23 जनवरी, 2025 दोपहर 12 IST- भारत U19 बनाम श्रीलंका U19 (मलेशिया)
ग्रुप चरण के मुकाबलों के समापन के बाद प्रत्येक ग्रुप से तीन टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करेंगी।