Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India CT 2025 Squad Announcement: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान टला! BCCI को चाहिए अभी और वक्त

India CT 2025 Squad Announcement: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान टला! BCCI को चाहिए अभी और वक्त

By Abhimanyu 
Updated Date

India CT 2025 Squad Announcement: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में होना है। जिसके लिए आईसीसी ने सभी प्रतिभागी देशों को अपनी टीम घोषित करने के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पांच सप्ताह पहले टीमों का अनुरोध किया। ऐसे में बीसीसीआई की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा 12 जनवरी को किए जाने की संभावना थी। हालांकि, बीसीसीआई इसके लिए अभी और वक्त लगा सकता है।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की सीरीज के लिए वनडे टीम की घोषणा में देरी कर सकता है। हालांकि शुरू में यह उम्मीद की जा रही थी कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति आईसीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 12 जनवरी तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अनंतिम टीम की घोषणा करेगी, लेकिन अब वे इसे आगे बढ़ाने का अनुरोध कर सकते हैं। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की सीरीज के लिए टी20 टीम की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जा सकती है।

रिपोर्ट में आग कहा गया है कि टेस्ट सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में की गई प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए बीसीसीआई की ओर से अधिक समय के लिए अनुरोध किए जाने की उम्मीद है। संभावना है कि चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड, जिसमें मुख्य रूप से इंग्लैंड के खिलाफ तीन घरेलू वनडे मैचों के खिलाड़ी शामिल होंगे, की घोषणा लगभग एक सप्ताह बाद, 18-19 जनवरी के आसपास की जाएगी।

क्रिकबज के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों के लिए टीम की घोषणा अगले कुछ दिनों में होने की उम्मीद है, लेकिन इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसमें ज़्यादातर खिलाड़ी हाल ही में बांग्लादेश और साउथ अफ़्रीका के खिलाफ़ खेले हैं। जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की कोई संभावना नहीं है। पिछली ये दोनों ही खिलाड़ी उन दोनों सीरीज़ में भी अनुपस्थित रहे थे।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Advertisement