Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड 5 मैच की T20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेला गया, जिसमें भारत के सामने 226 रनों का विशाल लक्ष्य था। भारत ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

टीम इंडिया ने 4 विकेट से पहला टी20 मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए संजू सैमसन ने 67, श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने 42-42 रनों की पारी खेली। भारत ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। यह भारत की सबसे बड़ी सफल रन चेज है। कभी भी भारत 220 से ज्यादा का स्कोर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चेज नहीं कर पाया है।

इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 225 रन बनाने में सफल हुई। टीम इंडिया ने कभी इतने रन चेज नहीं किए थे। ऐसे में कीवी परिस्थितियों को देखते हुए मुश्किल लग रहा था, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाकर मुकाबला सेट कर दिया था। सैमसन 67 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान श्रेयस 42 रन बनाने में सफल हुए। नमन धीर ने भी 42 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी, जबकि 45 रन फिन एलेन ने बनाए थे।

Advertisement