India-England Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट मैच में भारत 2—1 से बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में अब चौथा मैच भारतीय टीम जीतने के लिए उतरेगी। ये मैच रांची में खेला जाएगा, जहां पर टीम इंडिया का टेस्ट में रिकॉर्ड बेहतरीन है। रांची में अभी तक भारतीय टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। ऐसे में चौथे टेस्ट के जीतने की उम्मीद भी है।
पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया
दरअसल, ये भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शहर भी है। भारतीय टीम अब तक यहां एक भी टेस्ट नहीं हारी है। वहीं, इंग्लैंड पहली बार धोनी के शहर में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलने उतरेगा। अभी तक यहां पर दो टेस्ट मैच खेले गए हैं। यहां पहला मुकाबला 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। वह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं, दूसरा मुकाबला उसके दो साल बाद 2019 में आयोजित हुआ था। तब टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। भारत इस मैदान पर कभी नहीं हारने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने उतरेगा।
रोहित शर्मा पूरे कर सकते हैं 1000 रन
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 47 की औसत 987 रन बनाए हैं। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने से 13 रन पीछे हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह रांची में इस आंकड़े को छू लेंगे। रोहित ने मौजूदा सीरीज में 240 रन बनाए हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में अब तक 27 बल्लेबाजों ने 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें भारत के 15 खिलाड़ी हैं।