India-England Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबाला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत अपनी पहली पारी में 307 रन बना पाई। आज इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 145 के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे।
पढ़ें :- ICC Rankings Update : शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में रोहित-कोहली को छोड़ा पीछे, कप्तान नंबर-1 बनने के बेहद करीब
वहीं, भारत की पहली पारी आज 307 रन पर खत्म हुई थी। पहली पारी के आधार पर इंग्लिश टीम को 46 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में इंग्लिश टीम की कुल बढ़त 191 रन की हुई और भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य मिला। इसके बाद टीम इंडिया ने आक्रामक शुरूआत की।
भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई है। भारत ने बिना कोई विकेट खोए 40 रन बना लिए हैं। चौथे दिन भारत को जीत के लिए 152 रन और बनाने हैं। भारत के हाथ में 10 विकेट हैं।