Paralympics 2024 Day 2 Update: पेरिस पैरालंपिक 2024 के दूसरे दिन भारत की शीर्ष निशानेबाज अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (एसएच1) के लिए दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया है। जिसके बाद टोक्यो पैरालंपिक की तरह अवनी से एक बार फिर गोल्ड मेडल की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। वहीं, मोना अग्रवाल ने भी इसी इवेंट में फाइनल के क्वालीफाई कर चुकी हैं।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (एसएच1) में गत चैंपियन अवनी ने 625.8 का स्कोर किया और वह दूसरे स्थान पर रहीं। भारतीय निशानेबाज, इरीना शचेतनिक से पीछे रहीं, जिन्होंने 627.5 के स्कोर के साथ पैरालंपिक क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ा। अपने पहले पैरालिंपिक में प्रतिस्पर्धा कर रही दो बार की विश्व कप स्वर्ण मेडल विजेता मोना अग्रवाल ने 623.1 का स्कोर किया। हालांकि, अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल के फाइनल में पहुंचने के बाद भारत के पास दो मेडल जीतने का सुनहरा मौका है।