India New Test Captain: इंग्लैंड दौरे से पहले दिग्गज बल्लेबाज भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने नए कप्तान पर मंथन शुरू कर दिया था और अब उसे अगल टेस्ट कप्तान मिल गया है। इंग्लैंड के खिलाफ जून में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में युवा बल्लेबाज शुबमन गिल के हाथों में टीम की कमान होगी।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत को अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से करनी है। इस अहम सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। वहीं, रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अगले टेस्ट कप्तान की रेस में दो खिलाड़ियों के नाम की चर्चा थी जिनमें जसप्रीत बुमराह और शुबमन गिल का नाम सबसे आगे चल रहा था। लेकिन, बुमराह इस रेस में गिल से पिछ्ड़ गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवा स्टार बल्लेबाज शुबमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान होंगे। गिल ने टेस्ट क्रिकेट के रोडमैप पर चर्चा करने के लिए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से मुलाकात भी की है। बताया जा रहा है कि 23 या 24 मई को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान टेस्ट कप्तान के नाम का भी घोषित किया जा सकता है।
बता दें कि शुबमन गिल ने आईपीएल के दो सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाली है। मौजूदा सीजन में उनकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम ने गिल की कप्तानी में 5 मैचों की टी20आई सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं, अब वह पहली बार टेस्ट की कप्तानी संभालते नजर आएंगे।