India Playing XI For Sydney Test: सिडनी में कल से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच में भारत के लिए करो या मरो की स्थिति होगी। अगर भारत यह मैच हारता है या फिर मैच ड्रॉ होता है तो सीरीज गंवाने के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में उसका सफर खत्म हो जाएगा। यानी वह डबल्यूटीसी के फाइनल में नहीं पहुंच पाएंगा। इस बीच कोच गौतम गंभीर के बयान से साफ हो गया है कि आखिरी मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे।
पढ़ें :- आराधना मिश्रा 'मोना' यूपी कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष नियुक्त, सांसद इमरान मसूद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए
दरअसल, हेड कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस जानकारी दी कि आकाश दीप पीठ की समस्या के कारण सिडनी टेस्ट से बाहर हैं। कप्तान रोहित शर्मा के आखिरी टेस्ट में खेलने के सवाल पर गंभीर ने कहा, “कल पिच देखने के बाद हम टॉस के समय प्लेइंग इलेवन का फैसला करेंगे।” इस बीच रेवस्पोर्ट्ज़ के रिपोर्टर रोहित जुगलान ने अपने एक्स पोस्ट में दावा किया है कि रोहित शर्मा आखिरी टेस्ट नहीं खेलेंगे। जुगलान ने संभावित प्लेइंग इलेवन बतायी है। जिसमें जायसवाल, राहुल, गिल, विराट, पंत, रेड्डी, जड्डू (जडेजा), वाशी (वाशिंगटन सुंदर), हर्षित, सिराज और बुमराह (कप्तान) नाम शामिल है। इससे पहले जुगलान ने मेलबर्न में रोहित के ओपन करने और राहुल के तीसरे नंबर पर खेलने की भविष्यवाणी की थी, जो सटीक साबित हुई थी।
Likely playing 11
Jaiswal
Rahul
Gill
Virat
Pant
Reddy
Jaddu
Washi
Harshit
Siraj
Bumrah (C)— रोहित जुगलान Rohit Juglan (@rohitjuglan) January 2, 2025
पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा
सिडनी टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह (कप्तान)।