India and Poland Bilateral Trade : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क (Prime Minister Donald Tusk) ने गुरुवार को 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार (bilateral trade ) को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले- तिरंगा अपने देश में नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे?
दोनों नेताओं की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों देशों ने भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर जल्द हस्ताक्षर, उसके स्वीकृति और समयबद्ध क्रियान्वयन (Time-bound implementation) की आवश्यकता पर जोर दिया। नेताओं का मानना है कि इससे व्यापार और Investment के नए अवसर खुलेंगे, महत्वपूर्ण वैल्यू चेन (Value Chain) को अधिक विविध और मजबूत बनाया जा सकेगा तथा नए बाजारों तक पहुंच संभव होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पोलैंड की कंपनियों को भारत में निवेश और कारोबार विस्तार के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत का Large market, skilled workforce, rapidly growing manufacturing sector और नवाचार-आधारित इकोसिस्टम विदेशी कंपनियों के लिए बड़े अवसर प्रदान करता है।
व्यापक यूरोपीय बाजार
वहीं डोनाल्ड टस्क ने पोलैंड में भारतीय निवेश की सराहना करते हुए कहा कि पोलैंड, मध्य और पूर्वी यूरोप के साथ-साथ व्यापक यूरोपीय बाजार (Broad European market) में विस्तार करने की इच्छुक भारतीय कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बन सकता है।
कृषि क्षेत्र में सहयोग
दोनों नेताओं ने कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। इसके लिए द्विपक्षीय कार्य समूह ( Bilateral Working Group ) की गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा, जिससे कृषि व्यापार और तकनीकी (Agribusiness and Technology) सहयोग को नई गति मिल सके।