India retain same squad for 2nd Test against Bangladesh: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हारकर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 515 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। लेकिन, मेहमान टीम दूसरी पारी में 234 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। इसी जीत के कुछ घंटों बाद ही बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।
पढ़ें :- 28 दिन में आए बाल, चीन ने तैयार की इलेक्ट्रिक कंघी, न तेल और न दवाई गंजेपन का इलाज खोजने की दिशा में बड़ी कामयाबी!
बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, “पुरुष चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए उसी टीम को बरकरार रखा है। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।” यानी दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
NEWS India retain same squad for 2nd Test against Bangladesh.
More Details
#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/2bLf4v0DRu पढ़ें :- महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब CSK में नई जिम्मेदारी के साथ आएंगे नजर
— BCCI (@BCCI) September 22, 2024
चेन्नई टेस्ट का स्कोर कार्ड
भारत की पहली पारी- 376/10 (91.2 ओवर)
सबसे ज्यादा रन: रविचंद्रन अश्विन 113 रन (133 गेंद)
पढ़ें :- अब किसे चुनेंगी काव्या मारन? IPL 2027 से ट्रेविस हेड और पैट कमिंस बाहर, इस धुरंधर पर होगी SRH की नजर
(बांग्लादेश) सबसे ज्यादा विकेट: हसन महमूद 5 विकेट (22.2 ओवर 83 रन)
बांग्लादेश की पहली पारी- 149/10 (47.1 ओवर)
सबसे ज्यादा रन: शाकिब अल हसन 32 रन (64 गेंद)
(भारत) सबसे ज्यादा विकेट: जसप्रीत बुमराह 4 विकेट (11 ओवर 50 रन)
भारत की दूसरी पारी- 287/4 घोषित (64 ओवर)
सबसे ज्यादा रन: शुबमन गिल नाबाद 119 रन (176 गेंद)
पढ़ें :- IPL 2027 Retention : महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास, CSK के ताजा वीडियो से छिड़ी बहस
(बांग्लादेश) सबसे ज्यादा विकेट: मेहदी हसन मिराज 2 विकेट (25 ओवर 103 रन)
बांग्लादेश की पहली पारी- 234/10 (62.1 ओवर)
सबसे ज्यादा रन: नजमुल हुसैन शान्तो 82 रन (127 गेंद)
(भारत) सबसे ज्यादा विकेट: रविचंद्रन अश्विन 6 विकेट (21 ओवर 88 रन)