India Squad for BGT: बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे। स्क्वाड में अभिमन्यु ईश्वरन, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को मौका दिया गया है।
पढ़ें :- UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
दरअसल, भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। जहां पर टीम 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के नजरिए से काफी अहम होगी। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से घोषित 18 सदस्यीय टीम में स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई है। जिससे शमी की वापसी की उम्मीद लगाए फैंस को मायूसी हाथ लगी है। वहीं, इस सीरीज के लिए रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद टीम के साथ जाएंगे।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।