Kuldeep Yadav’s Marriage Plan: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत का जश्न मनाने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई से अपने-अपने होम टाउन लौट चुके हैं। जहां पर इन चैंपियन खिलाड़ियों का फैंस ने जोरदार स्वागत किया है। इसी कड़ी में विश्वविजेता टीम का हिस्सा रहे कानपुर के कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का उनके शहर में शानदार स्वागत हुआ। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कुलदीप जल्द शादी करने जा रहे हैं।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
दरअसल, कानपुर में एक निजी न्यूज से बातचीत के दौरान कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपनी शादी के प्लान का खुलासा किया। भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्टार रिस्ट स्पिनर (Left-arm wrist-spiner) ने यह बात साफ किया कि उनकी होने वाली पत्नी कोई अभिनेत्री (Actress) नहीं होगी। कुलदीप यादव ने कहा, ‘आपको यह अच्छी खबर जल्द ही मिलेगी, लेकिन यह कोई अभिनेत्री नहीं ही होना जा रही है। यह अहम बात है कि जो भी हो, वह मेरे और परिवार की देखभाल करे।’
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने को लेकर कुलदीप ने कहा, ‘इस खिताबी जीत से हम बहुत ही खुश हैं क्योंकि यह बहुत ही लंबे इतजार के बाद मिली है।’ बता दें कि कुलदीप ने मेगा टूर्नामेंट की खिताबी जीत में भारत के लिए अहम योगादन दिया। उन्होंने पांच मैचों में 13.90 की अच्छी औसत और 6.95 की इकॉनमी रेट के साथ 10 विकेट चटकाए।