India Test Team Announced: आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए आज भारतीय टीम और नए टेस्ट कप्तान के नाम ऐलान हो गया है। बल्लेबाजी स्टार शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए रोहित शर्मा का स्थान लेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारत की टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया।
पढ़ें :- दारोगा लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी 15 जून से करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, 17 जून को रिजर्व तिथि रखी
भारतीय टीम के सिलेक्शन के लिए शनिवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में चयन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेसवार्ता में टीम और नए टेस्ट कप्तान के नाम का ऐलान किया। सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम से बाहर हो गए हैं जबकि बल्लेबाज करुण नायर की आठ साल बाद टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और युवा बल्लेबाज सरफराज खान इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं।
शमी के बाहर होने पर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने कहा कि उनका कार्यभार उतना नहीं है जितना होना चाहिए…फिलहाल वह फिट नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा, ‘फिजियोथेरेपिस्टों ने हमें बताया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।’ शुबमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर अगरकर ने कहा, ‘वह बहुत युवा हैं, हमने उनमें सुधार देखा है…यह बहुत दबाव वाला काम है लेकिन हमें उम्मीद है।’
Shubman Gill-led #TeamIndia are READY for an action-packed Test series
A look at the squad for India Men’s Tour of England
#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/y2cnQoWIpq पढ़ें :- 8th Pay Commission : क्या है फिटमेंट फैक्टर फॉर्मूला? जिससे बदल जाएगी कर्मचारियों की किस्मत, 400 फीसदी सैलरी हाइक...
— BCCI (@BCCI) May 24, 2025