India-US Trade Deal: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने ट्रेड डील को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर कहा कि सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि कृषि उत्पादों का भारत में शून्य आयात शुल्क के साथ आयात किया जाएगा, डेयरी उत्पाद और जेनेटिकली मॉडिफाइड अनाज भी आएंगे। इससे रोजगार में कमी आने की आशंका भी है। सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है।
पढ़ें :- UP चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान: सरकार बनने पर शुरू करेंगे 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना', महिलाओं को सालाना मिलेंगे 40,000 रुपये
भारत-अमेरिका डील पर डिंपल यादव का बयान#delhi #dimpleyadav #indiaamericadeal pic.twitter.com/zL4RDsDpdB — DD Uttar Pradesh(DDUP)डीडी उत्तर प्रदेश(डीडी यूपी) (@DDUttarPradesh) February 12, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी द्वारा विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि वे लोगों का ध्यान व्यापार समझौते से भटकाने के लिए ऐसा कह रहे हैं। डिंपल यादव ने कहा कि सरकार केवल पर्दे डालने का काम कर रही है। सरकार यूएस के आगे नतमस्तक हुई है।