IND vs AFG Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो गए हैं, जिसमें आज गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों को सुपर 8 के ग्रुप 1 में रखा गया है और टूर्नामेंट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मुक़ाबला कब और कहां खेला जाएगा, और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी।
पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
IND vs AFG सुपर 8 मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मैच, भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
IND vs AFG सुपर 8 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मैच, बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
IND vs AFG सुपर 8 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
IND vs AFG सुपर 8 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
IND vs AFG के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?
पढ़ें :- Asian Para Games 2026 : भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 7 मैच भारत ने जीत हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।