IND vs BAN Tests full schedule, squads, streaming: भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ अपने घरेलू सत्र को फिर से शुरूआत करेगी। यह हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज होगी, जिसमें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी शामिल होंगे। वहीं, विराट कोहली निजी कारणों से जनवरी-फरवरी में घरेलू सत्र से चूकने के बाद टेस्ट टीम में वापसी करेंगे। दूसरी तरफ, पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद बांग्लादेश टीम पहली बार भारत के खिलाफ टेस्ट मैच और सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। आइये, इस सीरीज एक शेड्यूल, स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-
पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच: भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से 23 सितंबर तक सुबह 9:30 बजे IST से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस का समय भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे है।
दूसरा टेस्ट मैच: भारत बनाम बांग्लादेश दूसर टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सुबह 9:30 बजे IST से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस का समय भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे है।
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैचों का लाइव टेलिकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का लाइव टेलिकास्ट भारत में लोग स्पोर्ट्स 18 एचडी/एसडी टीवी चैनल पर देख सकेंगे। इसके अलावा, मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा करेगा।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल ,कुलदीप यादव,मो. सिराज, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, यश दयाल।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश स्क्वाड: नजमुल हुसैन शान्तो, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जेकर अली अनिक।